“साहित्य से समाज का निर्माण ” मध्यप्रदेश लेखक संघ में आपका स्वागत है
Madhypradesh Lekhak Sangh
Registration no.1995 Dt. 8.12.1070
मध्यप्रदेश लेखक संघ एक राज्य स्तरीय साहित्यिक संस्था है जो हिंदी एवं अन्य आंचलिक भाषाओं के साहित्य को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यरत है। हमारा उद्देश्य लेखकों, कवियों, कहानीकारों एवं विचारकों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ शब्द, विचार और संस्कृति का संगम हो।
संघ द्वारा नियमित रूप से कवि सम्मेलन, गोष्ठियाँ, साहित्यिक पुरस्कार, कार्यशालाएँ और प्रकाशन आयोजित किए जाते हैं।
साहित्यिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना
नई पीढ़ी में लेखन व पठन की संस्कृति विकसित करना
प्रदेशभर में गोष्ठियों, संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का आयोजन
लेखक संघ हमारा
जिनके शब्दों की आभा से ज्योतिर्मय संसार है।
लेखक संघ हमारा उन प्रज्ञाओं का परिवार है।।
यह परिवार सहस्राधिक जिसमें अक्षर आदित्य हैं।
शब्द ब्रह्म के आराधक जो रचते सत्साहित्य हैं।
ज्ञानदायिनी सरस्वती की जिन पर कृपा अपार है।
लेखक संघ हमारा उन प्रज्ञाओं का परिवार है।।
जिनकी वाणी मन प्राणों में नयी चेतना भरती है।
सदा लेखनी जिनकी सत्कर्मों को प्रेरित करती है।
सत्यम् शिवम् सुन्दरम् जिनकी रचना का श्रृंगार है।
लेखक संघ हमारा उन प्रज्ञाओं का परिवार है।।
जिनके स्वर में सदा लोकहित की आकांक्षा रहती है।
अलंकार रस और छंद की धारा त्रिवेणी बहती है।
मानवीय संवेदन जिनकी रचना का आधार है।
लेखक संघ हमारा उन प्रज्ञाओं का परिवार है।।
जिनके भावों की भाषा सब कलुष कालिमा हरती है।
मटियारे गंधिल शब्दों से लोक माधुरी झरती है।
शब्द शब्द जिनका अन्तर की करुणा का विस्तार है।
लेखक संघ हमारा उन प्रज्ञाओं का परिवार है।।
— डॉ. राम वल्लभ आचार्य
📅 प्रादेशिक गोष्ठी कैलेंडर 2026
स्थान: हिन्दी भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा, भोपाल
गोष्ठी कक्ष: नरेश मेहता गोष्ठी कक्ष
समय: प्रत्येक गोष्ठी – अंतिम रविवार, अपराह्न 2 बजे से
क्रमांक गोष्ठी की विधा दिनांक
1 वीर रस / राष्ट्रभक्ति काव्य गोष्ठी 25 जनवरी 2026
2 हास्य–व्यंग्य गद्य/पद्य गोष्ठी 29 मार्च 2026
3 गीति/गीत/ग़ज़ल गोष्ठी 26 अप्रैल 2026
4 ग़ज़ल गोष्ठी 24 मई 2026
5 लोकभाषा पद्य/गद्य गोष्ठी 26 जुलाई 2026
6 कथा/लघुकथा गोष्ठी 27 सितम्बर 2026
7 बाल साहित्य गोष्ठी 29 नवम्बर 2026
प्रिय साहित्यप्रेमियों,
मध्यप्रदेश लेखक संघ सदैव इस विश्वास के साथ आगे बढ़ता रहा है कि लेखन केवल अभिव्यक्ति नहीं, एक सामाजिक ज़िम्मेदारी है।
हमारा उद्देश्य है — साहित्य को जनसामान्य से जोड़ना, नई प्रतिभाओं को मंच देना और समाज में संवेदना, विचार और संवाद की संस्कृति को सशक्त बनाना।
आज जब तकनीक और तेज़ी के दौर में शब्दों का महत्व कम होता जा रहा है, तब लेखक का दायित्व और भी बढ़ जाता है — कि वह अपने लेखन से समाज के भीतर प्रकाश और विवेक की ज्योति जलाए रखे।
आप सभी से आग्रह है कि इस साहित्यिक यात्रा में हमारे साथ जुड़ें और अपने शब्दों से समाज को समृद्ध बनाएं।
– राजेन्द्र गट्टानी
प्रदेशाध्यक्ष, मध्यप्रदेश लेखक संघ (पंजीकृत)
संस्था के वे पदाधिकारी, जिन्होंने दीर्घ काल तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं
स्व. श्री महेन्द्र कुमार मानव
संस्थापक प्रदेशाध्यक्ष
मध्यप्रदेश लेखक संघ,भोपाल
स्व. श्री बटुक चतुर्वेदी
द्वितीय प्रदेशाध्यक्ष
मध्यप्रदेश लेखक संघ,भोपाल
स्व. श्री कैलाश जायसवाल
प्रादेशिक मंत्री
मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल
स्व. श्री अरविन्द चतुर्वेदी
प्रादेशिक मंत्री
मध्यप्रदेश लेखक संघ, भोपाल